Monday 16 March 2020

Social Works of Raghuveer Prasad Meena, ADRM/Jaipur.

rpmwu195
28.02.2019

श्री रघुवीर प्रसाद मीना, ADRM/Jaipur द्वारा किये गये सोशल व विशेष कार्य।
1. कई बार ब्लड डोनेट किया।
2. गांव में आंखों का कैंप लगवाया जिसमें 35 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन सफल हुए।
3. अरावली विचार मंच के माध्यम से कई सामूहिक विवाह में आर्थिक मदद की।
4. बिरला ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् के कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग।
5. प्रतापनगर के कन्या छात्रावास के निर्माण में हर तरह से सहयोग।
6. अरावली विचार मंच के माध्यम से हर वर्ष 5 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मदद।
7. हर वर्ष आदिवासी रेल परिवार के कार्यक्रम में अच्छे पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहन।
8.  लगातार पिछले 5 बार से 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन व सभी को शामिल करना।
9.  मानवतावादी विश्व समाज के मैसेज हेतु कई बैठकों में भाग लिया।
10. मीना मीणा विवाद पर जोरदार होमवर्क व अनुसूचित जनजाति संयुक्त संस्थान के कार्यक्रमों में हिस्सेदारी।
11. धार्मिक अंधविश्वास के प्रदूषण (DAP) के विरूध्द मुहिम।
12. आदिवासी अधिकारियों की पंजीकृत संस्था अरावली विचार मंच के महासचिव के रूप में समाज के प्रति लगाव एवं एकता की भावना जागृत करने का काम।
13. गणपति नगर के रेलवे रेजिडेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कॉलोनी में सुधार के कई कार्य।
14. इंस्टीट्यूट ऑफ रोलिंग स्टाॅक इंजीनियर के महासचिव के रूप में अनेक महत्वपूर्ण आयोजन।
15. पढ़ते समय जमालपुर जिमखाना की अति महत्वपूर्ण पोस्ट महासचिव के रूप में अनेक विकास कार्य करवाए जिसके कारण पासिंग आऊट के समय जमालपुर एसोसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
16. युवा संस्कार शिविर आयोजित करवाने की योजना।
17. पिछले 8 वर्षों से लगातार आदिवासी रेल परिवार के कार्यक्रम आयोजित करवाकर रेल कर्मियों में एक दूसरे की मदद की भावना जागृत की।
18. स्वयं अच्छा कार्य करते हैं और अच्छा काम करने की संस्कृति विकसित करके हैं।
19. सोच बदलो गांव बदलो हेतु प्रयत्न प्रारम्भ किये।
20. अपने कार्य को उत्कृष्टता से करने की वजह से 25 वर्षों की रेल सेवा में 25 की 25 एपीएआरस् में  आउटस्टैंडिंग अधिकारी की रेटिंग दी गई है।
21. अनेकों बार ट्री प्लांटेशन करवा के हजारों की संख्या में पेड़ लगाए गए ।
22.  रतलाम डीजल शेड में ISO 9001 इंप्लीमेंट करवाने के लिए कठिन परिश्रम किया जिसके फलस्वरूप महाप्रबंधक स्तर पर सम्मानित किया गया।
23. गांधीधाम में भयंकर भूकंप के बाद राहत कार्यों में रात दिन मेहनत करने के लिए रेल मंत्री के स्तर पर ग्रुप अवार्ड से सम्मानित किया गया।
24. फुलेरा डीजल शेड की दशा सुधारने के लिए किये गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए व्यक्तिगत स्तर पर रेल मंत्री द्वारा दुसरी बार पुरस्कृत किया गया।
25. जयपुर मंडल की कार्यप्रणाली में वांछित सुधार किए और जयपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गहन मोनिटरिंग की वजह से गाडि़यों की स्पीड व स्वच्छता के स्तर में बहुत अधिक सुधार हुआ।
26. इनकी एक ईमानदार, मेहनती, टेक्नोलॉजी का उपयोग जानने वाला व प्रभावी अधिकारी की छवि है।
27. महिला सशक्तीकरण हेतु गांधीनगर रेलवे स्टेशन को सम्पूर्ण महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित स्टेशन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
28. इनके अच्छे व मिलनसार व्यवहार के कारण समाज की ब्रांड वैल्यू इंप्रूव हुई है।
29. सभी समाज, जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते हैं परंतु आवश्यकता पड़ने पर आरक्षित वर्ग के हितों के संबंध में निडर और निसंकोच स्पष्ट बात कहते हैं।
30. फेसबुक, व्हाट्सएप व ब्लॉग्स (सोशल मीडिया) के माध्यम से नियमित रूप से युवाओं को अच्छे कार्यो हेतु प्रोत्साहित करके सही दिशा देने का कार्य करते हैं।
31. 13 पाॅइन्ट रोस्टर व आदिवासियों को वन से बेदखल करने के विरूध्द जोरदार तरीके व प्रभावी ढ़ग से मुद्दों को उठाया और जनजागृति लान् में अहम् रोल अदा किया।
32. दहेज  रोकने के लिए दिया 3D फार्मूला
33. नशे व धुम्रपान के विरूध्द युवाओं को प्रोत्साहित करना।
34. लड़के व लड़की में भेदभाव नहीं करने हेतु मंचो से समझाईस।
35. सबसे महत्वपूर्ण है कि इनसे कोई व्यक्ति कभी भी सीधे मिल सकता है, कोई संदर्भ की जरूरत नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Thank you for reading and commenting.