Thursday 19 March 2020

MP/MLA पर भयंकर जिम्मेदारी होती है, उन्हें उनका समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

rpmwu320
19.03.2020

MP/MLA पर भयंकर जिम्मेदारी होती है, उन्हें उनका समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। 

एक सांसद की कांस्टीट्यूएंसी में सामान्यतः लगभग 15 से 20 लाख वोटरस् होते हैं, इसी प्रकार एक विधायक की कांस्टीट्यूएंसी में 2 से 3 लाख वोटरस्  होते है। हम समझ सकते हैं की सांसद/विधायक के ऊपर कितने लोगों की आशाएं टिकी होती है। उनके समय के हर क्षण में उनके वोटरस् ही नहीं कांस्टीट्यूएंसी की समस्त जनसंख्या का हिस्सा होता है।

अतः हर सांसद/विधायक को उनके समय को बहुत अधिक समझदारी से मैनेज करना चाहिए, छोटे मोटे कम महत्व के कार्यों में अनावश्यक जरूरत से ज्यादा समय नष्ट नहीं करें। इतनी बड़ी जनसंख्या/वोटर्स की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए जो भी हो सके उसे बेस्ट तरीके से संपादित करें। 

सभी सांसदों /विधायकों को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी जीवनी को यदि पढ़ें तो समझ में आएगा कि उन्होंने उनके जीवन के हर क्षण का सदुपयोग किया और सामाजिक रूप से प्रताड़ित, कमजोर व गरीब के हित के लिए लड़ाई लड़ी, उन्हें जागृत किया, संविधान में प्रावधान बनाएं। उसके बाद कई और ऐसे दस्तावेज बनाएं जिससे महिलाओं, मजदूरों और कमजोर वर्ग के हित सधे। 

रघुवीर प्रसाद मीना 

No comments:

Post a Comment

Thank you for reading and commenting.