Sunday 22 March 2020

मिरज मीना समाज कार्यक्रम 01.03.2020

rpmwu318
16.03.2020

मिरज मीना समाज कार्यक्रम 01.03.2020

0. समाज के सामने चुनौतियां - हमारे समाज का इतिहास व वर्तमान परिस्थित, उन्नति की सही दिशा का भ्रम (रीति-रिवाज या बदलाव), DAP धर्म पर अनावश्यक ध्यान, धन कहां खर्च करें, स्वयं_समाज_सरकार का रोल, जीवन को सफल कैसेे बनाये? समाज में क्या अच्छा है और क्या खराब इसके बारे में सोचें? 

0. स्वयं को पहचाने - गांव से विदेश तक की यात्रा, अपने आप को महत्व दे। स्वयं का सम्मान करें और प्रसन्न रहे। ऐसा करने से कोई नहीं रोकता है। ट्राईबल कौन? मकान-मालिक और किरायेेेदार, अपने आप को कभी नीचा नहींं माने। एकलव्य बनने की गलती नहीं करें। आरक्षण कोई अहसान नहीं अधिकार है, 3 स्थितियां। हार्डवेयर व सोफ्टवेयर : सभी मनुुष्यों कीी हार्डवेयर समान होती है परन्तु सोफ्टवेयर व्यक्ति के बैकग्राउंड पर निर्भर करती है। समाज के लोगों की मदद करने में क्या कहेगेें लोग? के डर की चिंता मत करो। 
1  .  शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, डर कम करती है व अधिकारों की रक्षा करना सिखाती है। आज हम मिरज मेंं पढ़ाई के कारण ही इकट्ठा हुए हैं। 1956 में हुए रिजर्वेशन केे बाद 1980 के बाद ही समाज के लोग बने अधिकारी, यदि पढ़ने से वंचित नहीं किया जाता तो सोचो हम कहाँ होते? 
2. पुरानी रिति रिवाजों पर ज्यादा ध्यान देने की वजाय भविष्य की उन्नति पर ध्यान दें। सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज की मांग, मृत्यु भोज, शादियों में अनावश्यक व्यय इत्यादि को दूर करें।
3. धार्मिक अंधविश्वास के प्रदूषण से दूर रखें अपने आप को और दूसरों को भी दूर रहने की प्रेरणा दे।
4. युवा अपने को योग्य बनायें, नौकरी के साथ साथ बिजनेस की ओर अग्रसर हो। समाज को भी बिजनेस करने वालों का सम्मान करना चाहिए। मौसम के ्अनुसार कपड़े
5. समाज के हर व्यक्ति को अच्छी योग्यता अच्छा कामअच्छा व्यवहार करके समाज की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाना चाहिए।
6. एक दुसरे व्यक्तियों व पुरानी घटनादओं की बात करने की वजाय भविष्य की उन्नति का प्लान करें व उसकी बात करें। Minds
7. बाबासाहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर, विरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, छुट्टन लाल कप्तान, काला बादल, अड़िसाल सिंह, लक्ष्मी नारायण झरवाल व अन्य महान समाज सेवियों के जीवन से प्रेरणा ले और समाजहित के काम करे।
8. अपनी पोस्ट को सहायता करने के मौके के रूप में देखें, रिटायर या ट्रांसफर होने के बाद दूसरों से ही अनुरोध करना पड़ेगा।
9. इतिहास की जगह भूगोल पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। जिन चीजों से समाज की उन्नति हो उन पर अधिक ध्यान दे।
10. चीजों को कर डालो, सोचते ही मत रह जाना।
11. लीडरशिप करें, जीवन में अग्रणी बनें। हमेशा पिछलग्गू नहीं रहे। हर जााति के लोगों से कुछ अच््छा सीखा जा सकता है।
12. रामायण और महाभारत दोनों में ही इनसल्ट की वजह से युद्ध हुए। अत: बेवजह किसी की इनसल्ट नहीं करें।
13. जब कोई आपके पास आये तो उससे सही से व्यवहार व बात करें, उसके व्यू पाॅइन्ट को सुनें, उसे बिठायेपानी जरूर पिलाये।
14. चीजों को दूसरे व्यक्ति की नजर से देखें व हमेशा उसकी मदद करने की सोचें।
15. राजनीति 100 तालों की चाबी है, अत: इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए है।
16. बड़ो का आदर करें और छोटों को संरक्षण दे।
17. हमेशा अपने गौरव को बरकरार रखें। फालतू की बातें नहीं करें।
18. दूसरों को ऐसी सलाह दे जैसी हम हमारे बच्चों को देते हैं।
19. अपने सरनेम की इज्जत की जिम्मेदारी हमारी स्वयं की है। सरनेम व्यक्ति की पगड़ी से भी ज्यादा बढ़कर है।
20. गलत करने वालों को टोकें
21. दहेज के लिए 3D फार्मूला अपनाये। पहली D लडके वालो के लिए कि वे Demand नहीं करें। दूसरी D लड़की वालों के लिए कि वे दी जाने वाली चीजों का Display नहीं करें। तीसरी D दुसरे लोगों के लिए कि वे लेन देन की बात का Discussion नहीं करें।
22. अपने लोगों के अच्छे काम व अच्छाईयों की बढ़ाई दूसरों के सामने अपने अादमी की गैरमौजूदगी में जरूर करें।
23. बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
24.बच्चों में समाज के प्रति अच्छी भावना जागृत करें।
25. सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें।
26. अपनी पर्सनेलिटी को सही रखें। व्यसनों से बचें। शराब, गुटखा, जर्दा, खैनी के सेवन से बचे। अपने आप को स्वयं ही डाऊनग्रेड नहीं करें। 
27. सरस्वती_दुर्गा_लक्ष्मी का स्थान। 
28. *सत्य* *अच्छी* *उपयोगी*। जब भी आप अपने परिचित, मित्र, सगे संबंधी के बारे में कुछ गलत बात सुने", ये *तीन छन्नी* परीक्षण अवश्य करें।
29. संवेदनशीलता व तत्परता : दूसरे के नजरिये से सोल्यूशन के बारे में विचार करें। 
30. मनुष्य की 3 श्रेणियां। 
31. ज्ञानइन्द्रियों की क्षमता की सीमा होने के कारण मनुष्य सही और गलत में अन्तर करने में गलती कर सकता है। 
32. वजन की तरह ईगो व दुर्गणों को भी कम करे।
33. सही होने के लिए इंजेक्शन खुद को ही लगाना होगा। 
34. सामाजिक डाॅ की संख्या सीमित करनी होगी। 
35. सामाजिक मंचो पर विचारधारा को जूतों की भांति बाहर ही छोड़ कर आओ। 
36. कलिले कमजोर भैंस को ही पकड़ते है। मजबूत स्वयं को ही बनना होगा। 
37. आप स्वयं को बदल सकते हैं दूसरा आप से प्रभावित हो सकता है। 
38. सबसे बड़ा रोग क्या कहेगें लोग। दूसरों के डर से सामाजिक कार्य करना नहीं छोड़े। 
39. हाईबीम-लोबीम सोच।
40. संगत गार्डन में अच्छे विचार व नाले के पास खराब विचार। 
41. क्वालिटी एवं राम के वनवास, सीता हरण - रूट काॅज एनालिसिस। कैकई, दशरथ केे रथ का एक्सल। 
42. कोडक कैमरे पर मत चिपके रहो, समय के साथ चलो। 
43. कालीबाई को पढ़े। 
44. स्वार्थी ब्राह्मणों ने आदिवासियों को पढ़ाई व हथियारों से दूर रखने की योजना के तहत काम किया। 
45. Sustainable development & inclusive growth. ज्यादा खानेवाले हर तरह से नुकसानदायक है। 
46. Physical fitness पर अवश्य ध्यान दे।
47. समय के महत्व को अवश्य समझें। 
48. हारे उसकी हार, अधिकतर चीजों में नुकसान के लिए हम स्वयं ही जिम्मेदार होते हैं।
49. हर प्रकार के Heat treatment के बाद वस्तु या व्यक्ति मजबूत होता है। 
50. दूसरों का अच्छा नहीं सोचने वाले स्वयं का भी भला नहीं कर सकते।
51. यदि घर पर समय रहते ध्यान नहीं दिया, दरवाजों पर ताला नहीं लगाया या लंबे समय तक सूना छोडा और नुकसान हो जाये तो दोष किसका है ?
52. High_utility_low_cost जैसे चश्मा, लाईट इत्यादि 
53. निरीक्षण बिना समाधान के ज्यादा निरीक्षण करना ऐसा है जैसे बहुत से लोग टेंम्परेचर मापते है परन्तु दवा कोई नहीं देता है। 
54. अपने लेवल का काम करे। जूनियर लोगों का काम करना आसान होता है। अत: अधिकतर लोग उसे करते रहते हैं। यदि बाबासाहब अम्बेडकर संविधान लिखने की बजाय छोटा काम करते तो क्या होता? रिटायर्ड लोगो को समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनकी योग्यता के अनुसार काम करना चाहिए। 
55. जमीन-आसमान का अंतर, एमपी फ्लैट्स के आगे पीछे। 
56. बैलेंस डाईट - डीज़ल ईंजन 
57. जो दलितों की बात करेगा वह दलितों पर राज करेगा तो हम राज करने की कब सोचेंगे? 
58. यदि केवल बुद्धिमान लोगों की बात करके दुसरों को राज में हिस्सेदारी से नकारते है तो अंग्रेजों को देश से भगाने की क्या जरूरत थी? 

नौकरी में सफलता : 
0. माईक पर नजदीक से बोले। 
1. पर्सनेलिटी व्यसनों से दूर। हैल्थ पर फोकस करेें। 
2. कार्य में दक्षताकौशलता हासिल की जा सकती है। Will is also very important. काम की आनरशीप ले। काम करने वाले की ईमेज बनाये ना कि काम नहीं करने वाले की। 
3. व्यवहार, नमस्कार खुश होकर। 
4. अधिकारी व वरिष्ठों से जानकारी करें। 
5. अपने अच्छे कार्य से अवगत करवायें। मोबाइल नम्बर रखे व व्हाट्सएप का उपयोग किया जा सकता है। परन्तु केवल समय पर। 
6. अनावश्यक शिकायतें नहीं। 
7. मदद - दिन व समय का ध्यान रखे। 
8. कृतज्ञता काम होने के बाद धन्यवाद जरूर दे। ठूंठ या फलदार वृक्ष। 
9. कोई खर्चा की जरूरत नहीं है, सवामणी से भी कम खर्च।
10. यूनियनस्/एशोसियेशन का हिस्सा बनें। 
11. प्रतिदिन एकबार अपने आप से बात करें। इन्ट्रोस्पेक्शन। 
12. लीक से हटकर सोचो, इनोवेट करो। बार बार फिटिंग क्यों निकल रही है? बार बार गंदगी क्यों हो रही है? परेशानियों के सोल्यूशन का हिस्सा बनो और दिखाओ भी। 
13. Constraints हटाने के बारे में सोचे। JP control & painting. 


महिलाएं
पति का सहयोग दे। पति भी पत्नियों की भावना को समझे। बच्चे सीमितबच्चे बच्चि में अंतर नहीं। घर का वॉल्यूम कम रखें। 

बच्चे
पढ़ाईसंस्कार, अच्छी संगत, बड़ो का आदर

Actionable Items
1. Tribal Helping Hands Sanstha
2. गांव में अध्ययन केन्द्र व स्कूल पर ध्यान 
3. भाईचारा व अपना काम सही से करो।
4. प्राईवेट बिजनेस की सोच।
5. स्किल बढ़ाने के लिए स्किल का खेलों की तरह कंपटीशन किया जाना चाहिए।
6. खुले दिमाग से राजनितिक बातें करें।
7. दूसरों का सम्मान करने साथ अपने लोगों का सम्मान भी करें।
8. युवा संस्कार शिविर।
9. दूर रहकर भी हर चीज में विचारों से रोल अदा कर सकते हैं। 
10. समाज की ब्रांड वैल्यू बढ़ाई जाये।
11. कोर्ट, राज्य सभा, सरकार में की पोस्टस्, पर आरक्षण।
12. दूसरे आदिवासी समाजों से जानकारी करें व उनके साथ रहें।

fb post based on this event:
आज दिनांक 1 मार्च 2020 को सेन्ट्रल रेलवे के पूना मंडल के #मिरज स्टेशन पर आयोजित सामाजिक समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम में जाॅब करने वाले भाई-बहनों को उनके सफल कैरियर हेतु निम्न बातें बताई - 

1. #पर्सनेलिटी को अच्छी बनाने हेतु विभिन्न व्यसनों यथा गुटखा, खैनी, जर्दा, शराब इत्यादि से दूर रहे। #हैल्थ पर फोकस करें। 
2. कार्य में #दक्षता व #कौशलता हासिल करें । काम की #आनरशीप ले। #काम_करने_वाले की #ईमेज बनाये ना कि काम नहीं करने वाले की। 
3. #व्यवहार अच्छा बनाये, वरिष्ठ लोगों से भलीभांति #नमस्कार करें। 
4. अधिकारी व वरिष्ठों से #जानकारी करें। 
5. अपने #अच्छे_कार्य से #अवगत करवायें। मोबाइल नम्बर रखे व व्हाट्सएप का उपयोग किया जा सकता है। परन्तु केवल समय पर। 
6. #अनावश्यक_शिकायतें_नहीं। 
7. #मदद - #दिन व #समय का ध्यान रखे। 
8. #कृतज्ञता  काम होने के बाद धन्यवाद जरूर दे। 
9. #फिजूल_खर्चा करने की जरूरत नहीं है। 
10. #यूनियनस्_एशोसियेशन का हिस्सा बनें। 
11. प्रतिदिन एकबार अपने आप से बात करें। #इन्ट्रोस्पेक्शन। 
12. लीक से हटकर सोचो, #इनोवेट करो। बार बार फिटिंग क्यों निकल रही है? बार बार गंदगी क्यों हो रही है? परेशानियों के #सोल्यूशन_का_हिस्सा बनो और दिखाओ भी। 
13. #Constraints_हटाने के बारे में सोचे।
14. जब भी बोलने का मौका मिले तो #माईक पर #नजदीक से बोले। ऐसे ही हर क्षेत्र में #स्किल विकसित करे।
15. #महिलाओं के प्रति अच्छी सोच रखे, उनके व्यू पाॅइन्ट को समझे।
16. #बच्चे_सीमित, बच्चे बच्चि में अंतर नहीं।
17. #घर_का_वॉल्यूम_कम रखें।
18. धार्मिक अंधविश्वास के प्रदूषण (#DAP) से दूर रहे। दूसरों को दूर रहने की प्रेरणा दे। 
19. #गरीब बच्चों को #पढ़ने में #मदद करें।
20. अच्छे कार्य व व्यवहार से स्वयं व समाज की #ब्रांड_वैल्यू बढ़ाये।

आयोजनकर्ताओं व कार्यक्रम में भाग लेने सभी महानुभावों का बहुत बहुत धन्यावाद।

रघुवीर प्रसाद मीना

No comments:

Post a Comment

Thank you for reading and commenting.