Sunday 22 March 2020

पब्लिक के सामने कहने योग्य महत्वपूर्ण बातें।

rpmwu311
23.02.2020

पब्लिक के सामने कहने योग्य महत्वपूर्ण बातें। 

1. शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, डर कम करती है व अधिकारों की रक्षा करना सिखाती है।
2. पुरानी रिति रिवाजों पर ज्यादा ध्यान देने की वजाय भविष्य की उन्नति पर ध्यान दें। सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज की मांग, मृत्यु भोज, शादियों में अनावश्यक व्यय इत्यादि को दूर करें।
3. धार्मिक अंधविश्वास के प्रदूषण से दूर रखें अपने आप को और दूसरों को भी दूर रहने की प्रेरणा दे।
4. युवा अपने को योग्य बनायें, नौकरी के साथ साथ बिजनेस की ओर अग्रसर हो। समाज को भी बिजनेस करने वालों का सम्मान करना चाहिए।
5. समाज के हर व्यक्ति को अच्छा काम व अच्छा व्यवहार करके समाज की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाना चाहिए।
6. एक दुसरे व्यक्तियों व पुरानी घटनाओं की बात करने की वजाय भविष्य की उन्नति का प्लान करें व उसकी बात करें।
7. बाबासाहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर, विरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, छुट्टन लाल कप्तान, काला बादल, अड़िसाल सिंह, लक्ष्मी नारायण झरवाल व अन्य महान समाज सेवियों के जीवन से प्रेरणा ले और समाजहित के काम करे।
8. अपनी पोस्ट को सहायता करने के मौके के रूप में देखें, रिटायर या ट्रांसफर होने के बाद दूसरों से ही अनुरोध करना पड़ेगा।
9. इतिहास की जगह भूगोल पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। जिन चीजों से समाज की उन्नति हो उन पर अधिक ध्यान दे।
10. चीजों को कर डालो, सोचते ही मत रह जाना।
11. लीडरशिप करें, जीवन में अग्रणी बनें। हमेशा पिछलग्गू नहीं रहे।
12. रामायण और महाभारत दोनों में ही इनसल्ट की वजह से युद्ध हुए। अत: बेवजह किसी की इनसल्ट नहीं करें।
13. जब कोई आपके पास आये तो उससे सही से व्यवहार व बात करें, उसके व्यू पाॅइन्ट को सुनें, उसे बिठाये व पानी जरूर पिलाये।
14. चीजों को दूसरे व्यक्ति की नजर से देखें व हमेशा उसकी मदद करने की सोचें।
15. राजनीति 100 तालों की चाबी है, अत: इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए है।
16. बड़ो का आदर करें और छोटों को संरक्षण दे।
17. हमेशा अपने गौरव को बरकरार रखें। फालतू की बातें नहीं करें।
18. दूसरों को ऐसी सलाह दे जैसी हम हमारे बच्चों को देते हैं।
19. अपने सरनेम की इज्जत की जिम्मेदारी हमारी स्वयं की है। सरनेम व्यक्ति की पगड़ी से भी ज्यादा बढ़कर है।
20. गलत करने वालों को टोकें।
21. दहेज के लिए 3D फार्मूला अपनाये। पहली D लडके वालो के लिए कि वे Demand नहीं करें। दूसरी D लड़की वालों के लिए कि वे दी जाने वाली चीजों का Display नहीं करें। तीसरी D दुसरे लोगों के लिए कि वे लेन देन की बात का Discussion नहीं करें।
22. अपने लोगों के अच्छे काम व अच्छाईयों की बढ़ाई दूसरों के सामने अपने अादमी की गैरमौजूदगी में जरूर करें।
23. बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
24.बच्चों में समाज के प्रति अच्छी भावना जागृत करें।
25. सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें।

No comments:

Post a Comment

Thank you for reading and commenting.