Tuesday 25 December 2018

हाई बीम Vs लो बीम - दीर्घगामी परिणामों के लिए छोटीमोटी चीजों को नजरअंदाज करना होगा।

rpmwu179
24.12.2018

हाई बीम Vs लो बीम
दूरगामी परिणामों के लिए छोटीमोटी चीजों को नजरअंदाज करना होगा।
सभी को भलीभांति ज्ञात है कि यदि व्हीकल को तेज गति से चलाना है तो लाईट हाई बीम पर रखनी होगी और यदि धीरे चलना है तो लाईट को लो बीम रखते हैं। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? हाईवे पर लाइट को हाई बीम पर रखने से दूर तक की चीजें स्पष्ट दिखाई देती है और लो बीम पर नजदीक की ज्यादा चीजें दिखाई देती है।
यही सिद्धांत जीवन की सफलता में भी अहम रोल अदा करता है। यदि आपको दूरगामी सफलता के परिणाम देखने हैं तो छोटी मोटी चीजों को नजर अंदाज करना होगा और यदि आप छोटे-मोटे वाद-विवादों में फंस गये तो वे झाड़ की तरह आपसे लिपट जाएंगे जिनको हटाने में आपकी बहुत सारी एनर्जी व समय समाप्त हो सकता है।
यदि कोई व्यक्ति लोंगटर्म की सफलता चाहता है तो उसे हाईवे पर हाई बीम की भांति बड़े विचार रखने होंगे और अपनी सोच को बड़ा करना होगा तथा छोटे-मोटे वाद विवादों इत्यादि से दूर रहना होगा।
रघुवीर प्रसाद मीना

No comments:

Post a Comment

Thank you for reading and commenting.