Saturday 9 March 2019

राजनीति के बारे में मेरे विचार।

rpmwu204
23.03.2019

1. देश के संचालन और कमजोर वर्ग के हितों के लिए राजनीति अति महत्वपूर्ण होती है। सामाजिक आयोजनों में राजनीति पर अवश्य चर्चा करें।
2. सभी समाजों व धर्म के लोगो को साथ लेकर देश में समग्रता से विकास व उन्नति होनी चाहिए। संविधान की भावना का आदर होना चाहिए।
3. चुनाव के समय जो प्रत्याशी पैसा देकर टिकिट प्राप्त करे तो समझो कि उसने भ्रष्टाचार का पेड़ लगा दिया है, जिसमें हमेशा भ्रष्टाचार के फल ही आयेगें। अत: ऐसे प्रत्याशियों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।
4. सपोर्टरस् को मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। बेवजह आपस में द्वैसता नहीं करें।
5. निडर होकर सही कैंडिडेट को टिकिट दिलाने की प्रक्रिया में सहायता व सहयोग करें।
6. निर्भीकता से मतदान करें। औरों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें।
7. चुनाव के दौरान कैंडिडेट का कम से कम खर्चा करवाया जाये ताकि वोटर्स के प्रति कैंडिडेट के मन में एक सम्मान का भाव जागृत हो सके और वह ईमानदारी के साथ सांसद/विधायक का रोल निभा सके। जितना सम्भव हो उसकी आर्थिक रूप से अन्यथा मदद करनी चाहिए।
8. चुनाव में दूसरे कैंडिडेट्स पर व्यक्तिगत टिप्पणी की वजाय नितिगत मुद्दों पर ज्यादा चर्चा करनी चाहिए।
9. चुनाव के दौरान व बाद में भी दूसरों को ऐसी सलाह देनी चाहिए जो आप स्वयं के बच्चों को देते हैं।
10. चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि सम्पूर्ण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है न कि केवल वोट देने वालों का। फिर भी चुनाव के समय सहयोग करने वालों को ज्यादा महत्व मिलना चाहिए।
11. चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे निर्भीकता से क्षेत्र व सामाजिक मुद्दों को उठायें, विकास कार्य करवाये, जनता में भाईचारे को बढ़ाये। पार्टी के साथ साथ वोटर्स की भावना के लिए भी वफादार रहे।
रघुवीर प्रसाद मीना

No comments:

Post a Comment

Thank you for reading and commenting.