Wednesday 21 September 2022

Hypocrisy (दोगलापन, कपट, पाखंड)


rpmwu457 dt 21.09.2022
Hypocrisy : डिक्शनरी के मुताबिक हिपाॅक्रसि का अर्थ निम्नलिखित है - 
behaviour in which somebody pretends to have moral standards or opinions that he/she does not really have
(वास्‍तविकता के विपरीत) उच्‍च नैतिक मानदंड और व्‍यवहार का ढोंग रचना; पाखंड, ढोंग, मिथ्‍याचार। 

आमतौर पर हमारे देश में अधिकांशतः व्यक्तियों के व्यवहार में दोगलापन (hypocrisy) बहुत लम्बे अर्से से है। यहां तक कि भगवान मानने वालो ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। कहने को कहते है कि कण कण में भगवान है परन्तु वर्ण व्यवस्था के अनुसार शूद्र वर्ण के नागरिकों में उनको कभी भगवान नहीं दिखाई दिया।

व्यक्ति सोचता कुछ है और कहता कुछ और है या कहता कुछ है और करता कुछ और ही है। व्यवहार की ऐसी विषमताएं हिपाॅक्रसि है। 

व्यक्ति के व्यवहार में हिपाॅक्रसि के माध्यम से दूसरों को मुर्ख बनाने के निम्नलिखित कारण हो सकते है - 
1. भय : व्यक्ति सही बात को कहने से विभिन्न कारणों से डरता हो।
2. लालच : कुछ खो नहीं जाये, इस बात का लालच। हो सकता है सही कहने से व्यक्ति नाराज होकर बात मानना बंद कर दे और वह नियंत्रण से निकल जाये।
3. यह भी हो सकता है कि सही बात इसलिए नहीं कह रहा हो कि सामने वाले को खराब महसूस नहीं होने देना चाहता हो।
4. मोरल वैल्यूज् के विरूद्ध बात करने से पब्लिक आॅपिनियन का डर हो।

देश की उन्नति व नागरिकों की आपस में सद्भावना में हिपाॅक्रसि एक प्रमुख प्रतिरोध है। अतः इसे समझना चाहिए और यथासंभव व्यवहार में नहीं अपनाये। जो लोग हिपाॅक्रेट है उनको पहचाने और उनकी बातों पर भरोसा नहीं करे। 

स्वयं ट्रांसपेरेंट रहने का प्रयास करें। सोच, कथनी व करनी में समरूपता रखें।

सादर 
रघुवीर प्रसाद मीना

2 comments:

Thank you for reading and commenting.