Monday 17 June 2019

वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करे।

rpmwu236
16.06.2019

जो लोग समझदार है एवं स्वयं की सफलता पर ध्यान देते  है, वे सोचते है कि -
अच्छी पढ़ाई करके पहले ज्ञान प्राप्त किया जाये व उसके बाद स्वरोजगार या बिजनेस कैसे प्रारम्भ करे।
MBA करके विदेश कैसे जाये या देश में हाई पैकेज वाला प्राईवेट जॉब कैसे हासिल करे।
IAS/IES/PCS सेवाओं में कैसे जाएं।
शिक्षा के क्षेत्र में जाएं और NET/PhD करके काॅलेज टीचिंग में कैसे जाएं।
बैकिंग,रेलवे,मेडिकल, टेक्निकल, ईजीनियरिग  में कैसे जाएं। PSU में कैसे जाएं इत्यादि इत्यादि।
चुनाव में वोट अवश्य डालेंगे व वोट को कभी भी नहीं बेचेंगे।
दूसरी ओर जो लोग #धार्मिक_अंधविश्वास_के_प्रदूषण (DAP) के ज्यादा शिकार है वे सोचते है कि -
पदयात्रा, कथा, मंदिर में जाने से जीवन में सफलता मिलेगी। मेहनत में कम विश्वास करते हैं।
धार्मिक बहस में लम्बा समय नष्ट कर सकते हैं।
देवी देवता का पंडाल कहाँ सजाएं।
होली जलाने की लकड़ी कहाँ से लायें।
DJ कहाँ से मंगाएँ।
पूजा के लिए कौन व्यक्ति श्रेष्ठ है।
रामायण पाठ कब करायेंगे।
दशहरे पर रावण के पुतले की ऊंचाई कितनी होगी व कहाँ जलायेंगे।
पटाखे कहाँ से लायेंगे।
मंदिर कहां बनाये व उसके लिए चंदा कैसे इकट्ठा करे।
भंडारा कब व कहां करेंगे।
वोट देने से क्या होने वाला है।
आवश्यकता है कि सोच में #वैज्ञानिक_दृष्टिकोण_विकसित किया जाये व स्वयं के साथ-साथ देश की उन्नति में भी हिस्सेदार बने।
रघुवीर प्रसाद मीना

No comments:

Post a Comment

Thank you for reading and commenting.