Wednesday, 4 August 2021

दो पैसे की चीज के लिए 20 वर्षों के त्याग का कोई औचित्य नहीं है।

rpmwu423 dt. 04.08.2021
एक बार एक व्यक्ति स्वामी रामकृष्ण परमहंस के पास आया। वहां बैठे एक सज्जन ने आये हुए उस व्यक्ति के बारे में कहा कि महाराज इन्होंने कमाल की चीज़ से सीख ली है। स्वामी जी ने पूछा कि क्या सीख लिया भाई? तो उस व्यक्ति ने बहुत जोश व गर्व से कहा कि मैंने 20 वर्षों के अथाह कठिन परिश्रम और लगन से पानी पर चलना सीख लिया है। स्वामी रामकृष्ण परमहंस मुस्कुरा कर बोले कि भाई दो पैसे का किराया देकर नाव से नदी को पार कर सकते है। इस छोटे से काम के लिए आपने 20 वर्षों का त्याग कर दिया। 

अमूमन अनेकों महत्वपूर्ण लोग भी जीवन में इसी प्रकार का कार्य करते रहते है और अपने कार्यो पर गर्व भी करते है। जो काम बहुत आसानी से किए जा सकते है, बहुत कम समय व संसाधनों में सम्पन्न हो सकते हैं उनके लिए कठिन राह चुनते है और अपने आप में समझते हैं कि उन्होंने बहुत अधिक मेहनत और लगन के साथ कार्य क्या है।

व्यक्ति को विचार करना चाहिए कि जो कार्य कर रहे है क्या वह सही है? उसकी जरूरत क्या है? उसकी कितनी उपयोगिता है? जिस तरीके को अपना रहे है वह कितना एफिसियेंट है? अनावश्यक रूप से समय, ऊर्जा व संसाधनों को न तो खर्च करना चाहिए और न ही पब्लिक लाईफ में खर्च करवाना चाहिए।

सादर 
रघुवीर प्रसाद मीना 

THE BHISHMA WAY or THE JATAYU WAY

rpmwu423 dt. 04.08.2021
No two people respond to the same situation in a similar way. 

Here are examples of two legendary personalities who were faced with a very similar situation, but thier responses were poles apart. 

This is a comparitive study between Bhisma and Jatayu.

Both of them, were confronted with character defining asssault situation on womanhood. 

One chose to die protecting the victim while the other chose to be a mute spectator of the crime.

1) *POWERFUL or POWERLESS*
Bhisma was a powerful warrior and if he wanted, he could have stopped the disrobing of Draupadi - the Queen but he chose to be a silent witness of this act

Whereas,

Jatayu was old and invalid and knew that in all probability, Ravana would kill him but still, he chose to try his best to protect Sita - the Queen. 

*Bhisma was powerful yet acted powerless whereas, Jatayu was powerless yet acted powerful*. 
 _
 _"Real power is not about physical strength but about the deep desire to help."__ 

*2) ALIVE or DEAD*

Bhisma lived on, but died everyday to his conscience 

Whereas, 

Jatayu died once but lived eternally true to his conscience. _

" _*Our only constant companion is our concience - better to be true to it."_*_ 

3) *FAME or INFAMY*

Bhisma's name and fame went down in the history because of *this one act of not stopping the disrobing of Draupadi* but Jatayu's name and fame went high in history *because of his act of trying to save Sita.* _

" _*We are all going to be mere names in the history, sooner or later. Will we be equated with the bad or the good - is our choice."_*_ 

4) *CULTURE or VULTURE*

Bhisma was supposed to be a highly cultured human but acted highly insensitive & stooped low in values like a vulture 

Whereas,

Jatayu was supposed to be a lowly uncultured vulture but acted highly sensitive and soared the skies, in values, like an evolved human. Who would you call as a human - Bhisma or Jatayu? _

 _"One doesn't become a human being by being born as a human - *one becomes a human being by being a humane."*__ 

5) *SPOKEN or UNSPOKEN WORDS*

Draupadi begged and pleaded protection from Bhisma because she knew, if someone could protect her, it was only him but still Bhisma didn't protect her 

Whereas,

Sita didn't even ask Jatayu for protection - she just wanted him to inform Rama about her kidnapping by Ravana because she knew Jatayu was not powerful but still...Jatayu tried to protect Sita.

Bhisma, even being a human couldn't understand the spoken words of Draupadi what to speak of understanding her unspoken words,

Whereas,

Jatayu, even though being a mere bird, understood not only the spoken words of Sita but also her unspoken words.
 _
 _*"The language of heart is more powerful than the language of words."__*_ 

6) *CLARITY or CONFUSION*

Bhisma was so much confused about his Royal duty that he forgot his higher duty, a moral duty
 

Whereas,

Jatayu was so clear about his moral duty that no other duty was in consideration for him. _

*" _When caught up in dilemmas, best is to follow the higher principles - to follow our heart because it always knows the truth."_*
_ 
7) *GOOD or BAD EXAMPLE*

Bhisma set a very bad precedent for generations to come

Whereas,

Jatayu set the most ideal precedent for generations to come. _

 _"If we can't be a great example atleast let us not be a bad one."__ 

8) *RELATIVE or STRANGER*

Another interesting point is that Bhisma was an elderly relative of Draupadi but acted as a total stranger in this episode.

 Whereas,

Jatayu was not at all related to Sita, he was a stranger but acted more than a dearest relative. _

 _"True relationships is based on heartly connections not just bodily connections."__ 

9) *THE SAINTLY or THE WICKED*

*Both, Bhisma and Jatayu had a few moments to decide what to do*. Life, sometimes puts in situations where in a few moments, we need to take crucial decisions. 
What we decide very much depends on the kind of inner integrity, we have cultivated by the association we keep. 

Bhisma's intelligence was clouded and it failed the test of life because he was associated with the wicked minded, selfish Kauravas,

Whereas,

Jatayu's intelligence was crystal clear and it passed the test of life because he associated himself with the saintly selfless Lakshman and the all-pure Lord Rama and dignity of women. 

_"After all, who we are solely depends on whom we associate with."_

10) *EMBRACE or NEGLECT*

The Supreme Lord as Sri Krishna was not at all happy with the attitude of Bhisma so much so that when He came as a peace messenger to Hastinapur, He didn't even bother to look at Bhisma, what to speak of respecting him.

Whereas, 

The Supreme Lord as Ramachandra was so happy & moved with the attitude of Jatayu that he embraced him and personally did his final rites - an honour that even Dasharath - His own father didn't receive. _
 _
 _The scriptures explain that the ultimate test of any activity is, if the Supreme Lord is pleased with us.___ .It is very clear, Bhisma displeased God whereas, Jatayu pleased Him.

*This recount is not meant to criticize Bhisma*- he is undoubtedly a great warrior and an amazing personality who sacrificed his personal desires for Hastinapur, but *we do impartially critique his inaction*.

The end here is to learn from the choices made, so that we are conscious that history follows us. _

*When we see some injustice, some problem, we have only two options - either close your eyes to it or do something about it - follow "the Bhisma way" or "the Jatayu way"*

 And, whichever way we choose, remember there will be consequences of our choices...

 *~"the Bhisma result" or "the Jatayu result"._*

 *_Brilliant analysis_ !!*.

(Received on whatsapp, thought good for sharing) 

Regards 
Raghuveer Prasad Meena 

Tuesday, 3 August 2021

अपनी पोस्ट को स्वयं की उपयोगिता सिद्ध करने तथा दूसरों की मदद करने का मौका समझे। अन्यथा अधिकांशतः सेवानिवृत्ति के पश्चात फ्यूज बल्ब की भांति हो ही जाना है।

rpmwu422 dt. 03.08.2021 
एक बड़े अधिकारी सेवानिवृत्त हुए।‌ वह हैरान परेशान से रोज शाम को पार्क में टहलते हुए अन्य लोगों को तिरस्कार भरी नज़रों से देखते और किसी से भी बात नहीं करते थे। एक दिन एक बुज़ुर्ग के पास शाम को गुफ़्तगू के लिए बैठे और फिर लगातार उनके पास बैठने लगे लेकिन उनकी वार्ता का विषय एक ही होता था - मैं इतना बड़ा आईएएस अफ़सर था कि पूछो मत, यहां तो मैं मजबूरी में आ गया हूं। मुझे तो दिल्ली में बसना चाहिए था और वो बुजुर्ग प्रतिदिन शांतिपूर्वक उनकी बातें सुना करते थे। परेशान होकर एक दिन जब बुजुर्ग ने उनको समझाया - आपने कभी फ्यूज बल्ब देखे है? बल्ब के फ्यूज हो जाने के बाद क्या कोई देखता है‌ कि‌ बल्ब‌ किस कम्पनी का बना‌ हुआ था या कितने वाट का था या उससे कितनी रोशनी या जगमगाहट होती थी? बल्ब के‌ फ्यूज़ होने के बाद इनमें‌‌ से कोई भी‌ बात बिलकुल ही मायने नहीं रखती है। लोग ऐसे‌ बल्ब को‌ कबाड़‌ में डाल देते‌ हैं। है‌ कि नहीं? फिर जब उन रिटायर्ड‌ आईएएस अधिकारी महोदय ने सहमति‌ में सिर‌ हिलाया तो‌ बुजुर्ग फिर बोले‌ - रिटायरमेंट के बाद हम सब की स्थिति भी फ्यूज बल्ब जैसी हो‌ जाती है‌। हम‌ कहां‌ काम करते थे‌, कितने‌ बड़े‌/छोटे पद पर थे‌, हमारा क्या रुतबा‌ था,‌ यह‌ सब‌ कुछ भी कोई मायने‌ नहीं‌ रखता‌। मैं सोसाइटी में पिछले कई वर्षों से रहता हूं और आज तक किसी को यह नहीं बताया कि मैं दो बार संसद सदस्य रह चुका हूं। वो जो सामने वर्मा जी बैठे हैं, रेलवे के महाप्रबंधक थे। वे सामने से आ रहे सिंह साहब सेना में ब्रिगेडियर थे। वो मेहरा जी इसरो में चीफ थे। ये बात भी उन्होंने किसी को नहीं बताई है, मुझे भी नहीं पर मैं जानता हूं सारे फ्यूज़ बल्ब करीब - करीब एक जैसे ही हो जाते हैं, चाहे जीरो वाट का हो या 50 या 100 वाट हो। कोई रोशनी नहीं‌ तो कोई उपयोगिता नहीं। उगते सूर्य को जल चढ़ा कर सभी पूजा करते हैं। पर डूबते सूरज की कोई पूजा नहीं‌ करता‌। कुछ लोग अपने पद को लेकर इतने वहम में होते‌ हैं‌ कि‌ रिटायरमेंट के बाद भी‌ उनसे‌ अपने अच्छे‌ दिन भुलाए नहीं भूलते। वे अपने घर के आगे‌ नेम प्लेट लगाते‌ हैं - रिटायर्ड आइएएस‌/रिटायर्ड आईपीएस/रिटायर्ड पीसीएस/ रिटायर्ड जज‌ आदि - आदि। अब ये‌ रिटायर्ड IAS/IPS/PCS/तहसीलदार/ पटवारी/ बाबू/ प्रोफेसर/ प्रिंसिपल/ अध्यापक कौन-सी पोस्ट होती है भाई? माना‌ कि‌ आप बहुत बड़े‌ आफिसर थे‌, बहुत काबिल भी थे‌, पूरे महकमे में आपकी तूती बोलती‌ थी‌ पर अब क्या? अब यह बात मायने नहीं रखती है बल्कि मायने‌ रखती है‌ कि पद पर रहते समय आप इंसान कैसे‌ थे...आपने‌ कितनी जिन्दगी‌ को छुआ...आपने आम लोगों को कितनी तवज्जो दी...समाज को क्या दिया...कितने लोगों की मदद की...पद पर रहते हुए कभी घमंड आये तो बस याद कर लीजिए कि एक दिन सबको फ्यूज होना है।

(यह लेख वाट्सएप पर प्राप्त हुआ, छोड़े बहुत बदलाव किये है।)

सादर 
रघुवीर प्रसाद मीना 

Sunday, 1 August 2021

हमारा प्रमुख उद्देश्य देश के सभी नागरिकों से जुड़ना एवं देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भागीदारी होना चाहिए। आत्मनिरीक्षण (Introspection) : आदिवासी मीना समुदाय

rpmwu421 dt.01.08.2021

कहाँ से कहाँ आ गए है और अब क्या कर रहे है और किस दिशा में जा रहे है हम? इस विषय में समय समय पर विचार करना चाहिए। क्योंकि यदि व्यक्ति लखनऊ की गाड़ी में बैठा है तो लखनऊ अवश्य पहुंचेगा चाहे थोड़ी बहुत देर क्यों नहीं हो जाये। अतः हमें समय निकालकर सोचना चाहिए कि हम सही दिशा में जा रहे है अथवा कहीं अनजाने में गलत दिशा तो नहीं पकड़ रखी है? मीना आदिवासी समुदाय की यदि बात करें तो निम्नलिखित तथ्य विचारणीय है -  
  1. मीना आदिवासी समुदाय का अत्यंत गौरवशाली इतिहास रहा है। महाभारतकाल में विराट नामक राजा मत्स्य महाजनपद का शासक मीना समुदाय का था। आमेर, खोहगंग, मांच (जमवारामगढ़), गैटोर, झोटवाड़ा, नायला, नाहण,नॉढला (आमागढ़),मातासुला,नरेठका,झांकड़ी अंगारी,रणथम्भोर व बूंदी अनेकों दूसरे भूभागों पर मीना समुदाय के राजाओं और वीर महापुरुषों ने राज किया था। कछवाहा लोगों को मीनाओं ने शरण दी और बाद में उन्होंने ही धोखा देकर मीनाओं का राज छीन लिया और मीना समुदाय राजा से प्रजा बन गया।
  2. मत्स्य महाजनपद के राजा विराट व खोहगंग के राजा आलन सिंह ने क्रमशः पांडवों व कछवाहा रानी को शरण दी थी। सोचिये उनकी ताकत व दयालुता कितनी महान रही होगी।
  3. विदेशी आक्रांताओं से दोस्ती और रिश्तेदारी नहीं की। हर विदेशी आक्रांता चाहे वह मुग़ल हो या अंग्रेज हो या कोई राजा महाराजा ही क्यों नहीं हो मीना समुदाय हमेशा देश की जनता के साथ खड़ा रहा और आक्रांताओं के विरुद्ध मीना समुदाय के अनेकों बहादुरों ने पुरे जोश के साथ युद्ध किया। महाराणा प्रताप, राणा सांगा व  शिवाजी के साथ जी जान से लड़े और उन्हें सम्मान दिलवाया।
  4. कछवाहों से समझौता होने के बाद मीना सरदार इतने ईमानदार व वफादार थे कि वे राज्य के खजाने के मुख्य प्रहरी होते थे। बेईमानी करने पर वे किसी पर भी रहम नहीं करते थे।
  5. राज जाने के पश्चात भी मीना समुदाय के लोग छापामार तरीक़े से लगातार लड़ते रहते थे और राजकाज में बाधा डालते थे। तत्कालीन शासकों द्वारा मीना समुदाय के लोगों को नियंत्रित करने और उनका दमन करने के लिए अंग्रेजों से मिलकर उनके विरुद्ध जरायमपेशा कानून एंव दादरसी कानून लागु किये गए जो कि आजादी के बाद 1952 में समाज सेवकों के अथक प्रयासों व कड़ी मेहनत से समाप्त हो पाये।
  6. देश की आजादी के पश्चात सन 1950 में राजस्थान में केवल अकेले भील समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मलित किया गया था। समाज सेवकों एवं महापुरुषों के अथक प्रयासो से राजस्थान का मीना समुदाय सन 1956 में अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल हुआ। भारत के संविधान के अनुच्छेद 366 (25) में दी गई परिभाषा के अनुसार अनुसूचित जनजातियों का अर्थ है ऐसी जनजातियां या जनजातीय समुदाय या ऐसे के कुछ हिस्से या समूह जो कि जनजातियों या आदिवासी समुदायों के रूप में अनुच्छेद 342 के तहत अधिसूचित है। अनुच्छेद 342 के तहत मीना समुदाय राजस्थान राज्य के 12 अनुसूचित जनजाति समूहों में क्रमांक 9 पर अंकित है। अनुच्छेद 25 व  26 के अनुसार सभी नागरिकों को कोई भी धर्म मानने की स्वतंत्रता प्रदान की हुई है। हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 2 (2) के अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद 366 के खंड 25 के तहत अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों पर यह अधिनियम लागु नहीं है।
  7. वर्ष 2011 के जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 121 करोड़ जनसँख्या में 10.43 करोड़ (8. 62 %) अनुसूचित जनजाति है। राजस्थान राज्य में 6.85 करोड़ जनसँख्या में 92.39 लाख (13.48 %) अनुसूचित जनजाति है, जिनमें से 43.46 लाख (47 %) मीना समुदाय के नागरिक है।
  8. भारत की  जनगणना  2011  के  आंकड़ों के  मुताबिक राजस्थान राज्य में अनुसूचित जनजातियां एवं उनके द्वारा माने जाने वाले धर्मों की स्थिति निम्न प्रकार है। इसके अनुसार लगभग समस्त अनुसूचित जनजाति मीना समुदाय के लोग हिन्दू धर्म में विश्वास करते है। 

  9. समान्यतः मीना समुदाय के लोग कृषि से जुड़े व्यवसाय करते आये है। अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के बाद मीना समुदाय के लोगों ने पढ़ना लिखना प्रारम्भ किया। शुरू में 1980 तक गति बहुत धीमी थी, किसी गांव क्या क्षेत्र विशेष में केवल गिने चुने लोग ही उच्च सरकारी सेवा में आ पाए थे।
  10. 1980 के पश्चात खासकर सरसों की फसल की पैदावार शुरू करने के बाद मीना समुदाय के लोगों की आर्थिक दशा सुधरने लगी और सम्पूर्ण समुदाय में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा हो गई। समाजसेवकों के प्रयासों से कई सामाजिक कुरुतियां दूर की गई और उनमें व्यय होने वाले धन को शिक्षा की ओर मोड़ा गया। लोग कर्ज लेकर भी बच्चों को पढ़ाने लगे। इसका नतीजा यह हुआ कि मीना समुदाय के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन करने लग गए। प्रशासनिक व इंजीनियरिंग सेवाओं के क्षेत्र में उनकी उपस्थिति दिखने लगी। इसके बाद सबोर्डिनेट सेवाओं में भी अनेकों छात्र जाने लगे।छात्रों के साथ माँ बाप की मेहनत का परिणाम है कि आज सरकार के हर विभाग में मीना समुदाय के व्यक्तियों की उपस्थिति मिलेगी।
  11. राजनीती के क्षेत्र में भी मीना समुदाय ने उपस्थिति बढ़ाई है। राजस्थान राज्य में लगभग हर बार समुदाय के विधायक व मंत्री होते है। तीन बार केंद्र सरकार में भी समुदाय के राजनेताओं को मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। हालाँकि इस क्षेत्र में प्रदर्शन और अधिक बेहतर होना चाहिए था। लम्बे राजनितिक कर्रिएर के बावज़ूद हमारे वरिष्ठ राजनेताओं को उनकी मांग मंगवाने के लिए आयेदिन धरनों इत्यादि पर बैठना पड़ता है। उन्हें ज्यादा प्रभावशाली होना चाहिए ताकि उनके साधारण कार्य फ़ोन करने या पत्र लिखने मात्र से ही हो जाये। पाँचना की नहरों में पानी खुलवाने जैसे जनहितैषी मुद्दे पर भी वे एकजुटता से संघर्ष नहीं करते है। एक राजनेता कहता है कि नहर में पानी खोलो तो दूसरा अनावश्यक तौर पर कहने लग गया कि नदी में खोलना चाहिए। समाज के अधिकांश राजनेता आपस में टिका टिप्पणी करने में ही वे उनकी ऊर्जा व समय नष्ट करते है।   
  12. प्राइवेट क्षेत्र में नौकरियों व स्वयं के व्यवसाय दोनों में ही मीना समुदाय के लोगों की उपस्थिति बहुत ही कम है।
  13. मीना समुदाय के लोग सामान्यतया धार्मिक होते है और प्रकृति की पूजा करते आये है। सूर्य, पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, जीवात्मा, वनस्पति जगत, पशुपतिनाथ के रूप में शिवजी व जननी के रूप में पार्वती माँ तथा स्थानीय देवी-देवताओं को कृतज्ञता प्रदर्शित करने व सम्मान देने के रूप में पूजते रहे है। कालांतर में हिन्दू संस्कृति मानने वाले जनमानस के साथ रहकर उनकी रीति रिवाजों व देवी देवताओं को भी मानने लग गये।
  14. पहले की अपेक्षा समाज के लोग धार्मिक अंधविश्वास के प्रदुषण (DAP) से बहार आने लगे है। अपने आप को आदिवासी मानने और कहने में गर्व महसूस करने लगे है और आदिवासियों के अधिकारों की जनजागृति हेतु अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस मानाने में सक्रीय हुए है। 
  15. सामाजिक तौर पर ज्यादा लोग अच्छे घरों में रहने लग गए है। उनके पास कृषि के संसाधनों में वृद्धि हुई है। आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है और अधिक संख्यां में लोग शराब व नॉनवेज का सेवन करने लग गए है।
  16. बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति हुई है। बालिकाओं की पढाई पर माँ बाप ध्यान देने लगे है। सामाजिक स्तर पर भी छात्रावास इत्यादि की सुविधाएं विकसित की जाने लगी है। बालिकाओं के पढ़ने को समाज प्रोत्साहित करता है।   
  17. आर्थिक सम्पन्नता बढ़ने के बावजूद एक दूसरे की मदद करने की भावना में कमी आयी है। राजनीती में भी समाज का रुतवा कमजोर हुआ है। लोग धन व शराब इत्यादि की लालच में आकर वोट देने लग गए है। वोट देने में जोश काम हो गया है, जिसके कारण समाज के राजनेताओं की हार होती है जिसका कि अंततोगत्वा समाज की उन्नति पर ही विपरीत असर पड़ता है।
  18. प्रेस व मीडिया में मीना समुदाय के लोगों की लगभग नगण्य उपस्थिति है। सोचसमझकर हमारे युवाओं को इन क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता है। 
  19. न्यायपालिका एवं डिफेन्स सर्विसेज में भी हमारे लोगों की भागीदारी काफी कम है। ये दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्र है, इनमें भी उपस्थिति जरूरी है।
  20. मीना समुदाय में काफी पढ़े लिखे लोग होने के बावजूद दूसरे आदिवासी समुदायों के साथ समन्वय की कमी है। यदि सभी जनजातियों को एकजुट किया जा सके तो सभी की उन्नति तीव्र गति से हो सकती है। 
  21. मीना समुदाय में बहुत से अधिकारी होने के बावजूद आदिवासियों के कल्याण हेतु सरकारी फण्डस् के खर्च की मोनिटरिंग नहीं करते है। लोग अपने आप में सिमटते जा रहे है और स्वयं के बच्चों व रिश्तेदारों तक ही ध्यान देने लगे है।
  22. वर्ष 2005 के पश्चात से लगता कि दूसरे लोग मीना समुदाय की उन्नति से ईर्ष्या या द्वेष की भावना के कारण उनके युवाओं, समाजसेवकों और राजनेताओं का विभिन्न प्रकार से समय व संसाधन नष्ट करने वाली अड़चने पैदा करने लग गए है। उदाहरणार्थ (i) गुर्जरों द्वारा अनुसूचित जनजाति में सम्मलित होने की मांग से उपजे विवाद के कारण राजनेताओं, समाजसेवकों व युवाओं का बहुत समय और ऊर्जा नष्ट हुई, पाँचना डैम की नहरों में पिछले 15 वर्षों से अभी तक भी पानी बंद है। (ii) मीना-मीणा विवाद : एकदम बेमतलब का विवाद खड़ा किया गया, जिसके कारण अनेकों युवाओं को सरकारी नौकरी लगने और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए और समाज के हर जागरूक नागरिक का समय, ऊर्जा व  संसाधन नष्ट हुए। (iii) पदोनत्ति में आरक्षण से छेड़छाड़ और 13/200 पॉइंट रोस्टर में भी युवाओं का समय नष्ट हुआ और नुकसान हुआ। (iv) आमागढ़ पर ध्वज लगाने के मसले पर मीना समाज को बदनाम किया गया और समाज में फूट डालने का प्रयास किया गया।

मोटे तौर पर हम अभी तक के घटना क्रम को उक्त प्रकार से संक्षिप्त में मान सकते है। समुदाय व दूसरे आदिवासियों की स्थिति में सुधार हेतु समुदाय के लोगों को स्वयं निम्नलिखित दिशा में सकारात्मक कार्य करने चाहिए -

  1. अपने अतीत के गौरव को याद करें और भारत माँ के सच्चे सपूत बने। देश की एकता और अखंडता में योगदान दे। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सकारात्मक भूमिका निभाए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें और नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए तत्पर रहें। संविधान का अध्यन करें। संविधान में प्रदत्त मूल कर्तव्यों का पालन करें और साथ में मूल अधिकारों के प्रति जागरूक बने। हमेशा देश की उन्नति के हित को सर्वोपरि रखें और उसमें महत्वपूर्ण योगदान दें।
  2. सभी का साथ : आजकल देखने में आ रहा है कि कई युवा अनजाने में आदिवासियत के नाम पर समुदाय को अलग थलग कर रहे है। कट्टर बनने से नुकसान होगा। अपने आप से प्रश्न करें कि क्या मैंने दूसरे समुदाय के लोगो से कभी कोई मदद नहीं ली या कभी नहीं लूंगा? अधिकांशतया इसका उत्तर मिलेगा कि सभी का आपस में काम पड़ता है। एक दूसरे की मदद लेते है और मदद करते भी है। तब फिर अलग थलग पड़ने से क्या लाभ? अतः सभी समाजों के लोगों के साथ रहे और सब का साथ सब का विकास में विश्वास रखें।
  3. हर व्यक्ति कमाई को घर में ही खर्च करता है। परन्तु ऐसा करते समय पुब्लिक में दिखावा नहीं करता है। सोचो यदि कोई व्यक्ति चौहराये पर जाकर पब्लिक के सामने दिखा दिखा कर अपने बच्चों को रूपये दे तो दूसरे लोग कैसा सोचेंगे? समाज भी एक बड़े परिवार की तरह होता है। आपस में मदद करें परन्तु अनावश्यक दिखावा करने से बचें।
  4. स्वयं अस्पृश्यता नहीं करें और दूसरों को भी छुआछूत नहीं करने के लिए प्रेरित करें। देश निर्माण के लिए कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सरकार, विभिन्न संस्थाओं या व्यक्तिगत स्तर पर किये जाने वाले हर कार्य का समर्थन करे।
  5. जागरूक नागरिक बनें और आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग से निर्धारित फंड्स के उपयोग के बारे में जानकारी रखें। समय समय पर इस सम्बन्ध में राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच संवाद व समन्वय किया जाये।
  6. ब्रांड एम्बेसडर : 1. अच्छा कार्य व व्यवहार करके समाज की ब्रांड वैल्यू बढ़ाई जाये। 2. एक दूसरे की मदद करें और भाईचारा बढ़ाएं व अपना काम सही से करें।
  7. अपने मन व मष्तिक को तिज़ोरी समझे न कि डस्टबिन। दूसरों के बारे में सकारात्मक भाव रखें, नकारात्मक भाव जल्दी हटा दे। प्रतिदिन आत्मवलोकन करें और एक बेहतर व्यक्ति और नागरिक बनाने का प्रयास करें।
  8. राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के संगठन : दूसरे आदिवासी समाजों से जानकारी करें व उनके साथ रहें। आदिवासी एकता के कार्य करें। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं व ऑथॉरिटीज़ से 3 माह में एक बार मिलने का प्रोग्राम रखे। संस्थागत इस्टैब्लिशमेंट होने चाहिए, मिलने, बात करने की जगह व संस्थाएं हो।
  9. दूरस्थ पैदा हुए समाजसेवियों व राजनेताओं के साथ अपने स्थानीय समाजसेवियों व राजनेताओं का सम्मान करें। सोच के विचार करो कि जरायमपेशा कानून एंव दादरसी कानून हटवाने में या आरक्षण दिलाने में किन किन समाजसेवियों और राजनेताओं का सर्वाधिक योगदान रहा? उनका आदर व सम्मान सबसे पहले करें।
  10. राजनितिक रूप से बहुत कमजोर है। राजनीति : 1. खुले दिमाग से राजनितिक बातें करें। 2. समाज की बैठकों में भाग लें और पार्टी की विचारधारा को गौण रखें।
  11. शिक्षा पर विशेष ध्यान दें : 1. गांव में अध्ययन केन्द्र खुलवाएं व स्कूलों पर ध्यान दें। 2. ट्राइबल हेल्पिंग हैंड्स जैसी शिक्षा में सहयोग करने वाली संस्थाओं की आर्थिक मदद करें। 3. एकलव्य स्कूलों के संचालन पर निगरानी रखे।
  12. भूमि के स्वामित्व जैसे वन भूमि अधिकार अधिनियम की अनुपालना व आदिवासियों के लिए बनाई गई अन्य कल्याणकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग करें।
  13. सेवानिवृत्त आदिवासी अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्यां काफी होती जा रही है। उनके पास समय, संपर्क व धन भी होता है। वे समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। अतः उनका सम्मान करें और उनकी सुनें। उन्हें भी सामाजिक दायित्व के भाव से काम करना चाहिए।
  14. मीना समुदाय के लोग धार्मिक होते है और प्रकृति की पूजा करते आये है। कालांतर में हिन्दू धर्म के रीती रिवाजों व देवी देवताओं को भी मानने लगे है। परन्तु धर्म के मसले में ज्यादा नहीं डूबने से लाभ नहीं है। व्यक्ति को अच्छे आचरण और नैतिकता पर ध्यान देना चाहिए। अपने कर्तव्य को ही सबसे बड़ी पूजा समझे। संविधान के मुताबिक राजस्थान का मीना समुदाय अनुसूचित जनजाति है एवं जनगणना के आंकड़ों मुताबिक समस्त मीना समुदाय हिन्दू धर्म में विश्वास करता है।
  15. धार्मिक अन्धविश्वास के प्रदूषण (DAP) का दुरूपयोग बहादुर आदिवासी समुदायों को नियंत्रण में करने के लिए किया गया है। हमें सोचना और समझना होगा कि कौन क्या कर रहा है? हमें हिन्दू धर्म की वर्ण व्यवस्था से दूर ही रहना है। उसे मानने से आर्थिक रूप से लूटने के साथ नीचता का बोध कराया जाता है।
  16. नशाखोरी व खैनी, गुटका इत्यादि से दूर रहना होगा। इनके सेवन से इज्जत के साथ आर्थिक नुकसान भी होता है। व्यक्ति स्वयं की वैल्यू खुद ही ख़राब कर लेता है।
  17. सामाजिक कुरीतियों से दूरी : बाल विवाह एवं मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियां बड़ी मुश्किल से दूर हुई है। दहेज़ अभी भी बड़ी कुरीति है। लगन टीका व सेवानिवृति पर बड़े आयोजन अभीहाल में कुरीति का रूप धारण करने लगे है।
  18. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। पौष्टिक भोजन नहीं मिलने के कारण आदिवासियों की महिलाओं में खून की कमी रहती है। इसी प्रकार बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
  19. प्रेस व मीडिया तथा न्यायपालिका एवं डिफेन्स सर्विसेज में भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। युवाओं को इन क्षेत्रों में जाना चहिये।
  20. महिला शिक्षा व महिला सम्मान : आदिवासिओं में महिलाओं की शिक्षा पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरुरत है। साथ ही महिलाओं का सम्मान भी जरुरी है।
  21. लिंग समानता : लड़के व लड़की में भेद करना बंद करना होगा। कई लोग लड़के की चाहत में अनेकों लड़कियों को जन्म दे देते है और समस्त परिवार व लड़का जीवन भर परेशान रहते है।
  22. एंट्रेप्रेन्योरशिप व बिज़नेस : 1. प्राईवेट बिजनेस की सोच विकसित करनी होगी। 2. स्किल बढ़ाने के लिए स्किल का खेलों की तरह कंपटीशन किया जाना चाहिए।
  23. गलत करने वालों को टोके। समाज के हित की बात करने में हिचके नहीं।
  24. बड़ों का सम्मान व छोटों का प्रोत्साहन : 1. युवा संस्कार शिविर आयोजित किये जाये। 2. दूसरों का सम्मान करने साथ अपने लोगों का सम्मान भी करें।
  25. राजनेताओं को अधिकारिओं को सरकार की ‘की-पोस्टों’ पर पदस्थ करने में मदद करनी चाहिए ताकि वे समाज के ज्यादा काम आ सके।
  26. अपनी पोजीशन को सेवा का मौका समझें। जब व्यक्ति पद पर नहीं रहता है तो दूसरे से अनुरोध ही करना पड़ता है।
  27. इतिहास को पहचाने और सीख लें। परन्तु इतिहास पर आवश्यकता से अधिक समय नहीं दें। व्यक्ति को वर्तमान व भविष्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
  28. सामाजिक कार्यकर्ताओं की वीडियो क्लिपिंग्स : वयोवृध्द व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं की वीडियो क्लिपिंग्स बना लेनी चाहिए ताकि उनके कार्यों एवं विचारों से अधिकतम लोग आसानी से परिचित हो सके।
  29. लिखना प्रारम्भ करें और सोशल मीडिया का प्रयोग करें। दूर रहकर भी हर चीज में विचारों से रोल अदा कर सकते है।
  30. बेवजह की वहसों में नहीं फसे। समाज की ओर से प्रतिक्रिया नपी तुली होनी चाहिए। आमागढ़ प्रकरण में दो लोगों के कुछ कहने पर समुदाय के बहुत लोगों द्वारा प्रतिक्रिया देने की जरुरत नहीं थी। मीना-मीणा मसले पर भी जरुरत से ज्यादा प्रतिक्रिया की गई जबकि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा बहुत ही आसान हल दे दिया था।

सरकार से उचित स्तर पर आदिवासियों के कल्याण व उनकी उन्नति हेतु की निम्नलिखित महत्पूर्ण मांगे होनी चाहिए -

  1. आदिवासियों में एकता और उनमें उनके अधिकारों के प्रति जागृति लाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाये। इसी कड़ी में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर केन्द्र व राज्य सरकार उपयुक्त कार्यक्रम आयोजित करवायें एवं अन्य धर्मों के अनुयाइयों के लिए जब इतनी सारी अवकाशें निर्धारित है तो देश की लगभग 10 प्रतिशत आबादी के लिए 9 अगस्त के दिन राजकीय अवकाश घोषित करें।
  2. प्राकृतिक संसाधनों पर आदिवासियों के हक की नीति तय हो। आदिवासी क्षेत्र से निकाली जाने वाली प्राकृतिक सम्पदा में आदिवासियों की हिस्सेदारी हो।
  3. विकास के नाम पर आदिवासियों की बेदखली पर नियंत्रण हो। विकास कार्य हेतु सोशल इम्पेक्ट ऑडिट हो एवं उसके पश्चात यदि बेदखली टाली नहीं जा सकती तो मुआवज़े की ठोस नीति बने व उसकी अनुपालना हो।
  4. वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत वन भूमि पर स्वामित्व के अधिकार की अनुपालना एवं उसकी गहन मॉनिटरिंग ज़रुरी है।
  5. आदिवासियों के संस्थागत विकास हेतु विशेष पैकेज के साथ कार्ययोजना बने व उसकी क्रियान्विति हो।
  6. आदिवासी नेताओं, समाजसेवियों व स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये।
  7. महत्वपूर्ण सार्वजनिक सम्पत्ति व रोडस् के नाम आदिवासी नेताओं, समाज सेवियों व महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नाम पर रखे जाये।
  8. देश की राजधानी व समस्त राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में आदिवासी विकास केंद्रों की स्थापना की जाये। इन केंद्रों में आधुनिक सुविधाओं के साथ ऑडिटोरियम, कांफ्रेंस हॉल, पुस्तकालय, शोध केन्द्र, होस्टल्स, गेस्ट हाउसेस एवं थियेटर बनाये जायें ताकि आदिवासियों की संस्कृति, खेल-कूद, परम्पराएँ एवं पुरा महत्व के दस्तावेज़ों का संरक्षण हो ताकि नई पीढ़ी आदिवासी धरोहरों से अवगत हो सके।
  9. वर्ष 2011 के जनसंख्या के आंकड़ों के अनुसार देश में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या 8.62 % है जबकि आरक्षण 7.5 % ही है। अतः आवश्यकता है कि जनजाति आरक्षण वर्तमान जनसंख्या के अनुरूप 7.5 % से बढ़ाकर 8.62 % किया जाये।
  10. राज्य सभा में आदिवासियों की जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व के लिए आरक्षण होना चाहिए।
  11. सरकार के मंत्रियों में आदिवासियों को जनसंख्या के अनुसार उपयुक्त प्रतिनिधित्व मिले।
  12. न्यायिक सेवाओं हेतु भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो ताकि न्यायिक सेवाओं में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व हो सके। सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के न्यायधीशों के चयन में आदिवासियों की जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व हेतु आरक्षण होना चाहिए।
  13. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान एवं विश्वविद्यालयों एवं काॅलेजों की फैकल्टी में जनसंख्या के अनुसार आदिवासियों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
  14. सरकार के महत्वपूर्ण पदों (की-पोस्टों) पर आदिवासी अधिकारियों को उनकी जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व मिले। ग्रुप ए तक की सभी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान हो एवं आयु सीमा हटाई जाये ताकि सभी स्तरों के पदों पर जनसंख्या के आधार पर समुचित प्रतिनिधित्व हो सके।
  15. जिन-जिन विभागों में अनुसूचित जनजाति का बैकलाॅग है, उसे अविलम्ब भरा जाये।
  16. व्यवसाय की ओर प्रेरित करने हेतु आदिवासियों को विशेष प्रकार के इंसेंटिव दिये जाये।
  17. सरकार की नीतियों की वजह से सरकारी क्षेत्र कम होते जा रहे हैं व निजी क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। अतः निजी क्षेत्र में भी आरक्षण का प्रावधान किया जाये।
  18. आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष कार्ययोजना होनी चाहिए। इन क्षेत्रों में पदस्थ किये जाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को विशेष इंसेंटिव दिया जाये ताकि कठिन परिस्थितियों में पदस्थ होने से परहेज नहीं हो।
  19. अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाये एवं कार्यरत समाजसेवियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाये।
  20. आदिवासियों से संबंधित पुस्तकों, लेखों व साहित्य को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्ययोजना बनाई जाये एवं उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित कराएं।
  21. आदिवासी क्षेत्रों में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की ज्यादतियाँ कम हो एवं आदिवासियों के उत्पीड़न के प्रकरणों पर तत्परता से ठोस कार्यवाही की जाये।
  22. आदिवासी खिलाड़ियों को सही प्रोत्साहन मिले।
  23. आदिवासियों के गौरव की ऐतिहासिक धरोहरों एवं मोनुमेंट्स जो कि सामान्यतया वन विभाग या पुरातत्त्व विभाग के अधीन होते है, उनको चिन्हित करके गज़ट में नोटिफाई करवाएं एवं उनका उचित संरक्षण किया जाये।
उपरोक्त मांगों में समय की आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन किये जाते रहने चाहिए।

सादर 
रघुवीर प्रसाद मीना

Friday, 30 July 2021

क्या मीना हिन्दू है?

 
rpmwu420 dt.30.07.2021

क्या मीना हिंदू है? यह प्रश्न अब बार-बार उठने लगा है और मीनाओं की एतिहासिक विरासत आमागढ़, जयपुर में जून जुलाई 2021 में अज्ञात लोगों द्वारा मुर्तियों को खंड़ित करने, भगवा ध्वज पहनाने और उसको उतारने एवं तत्पश्चात एक राजनेता द्वार यह कहना कि आदिवासी हिंदू नहीं है और दूसरे राजनेता द्वारा यह कहना कि मीना हमेशा हिंदू थे, हिंदू है और हिंदू रहेंगे, समाज के वरिष्ठ राजनेताओं के इस प्रकार केे स्टेटमेंटस् से युवाओं मेंं भ्रम और अधिक बढ़ गया है। 

मीना आदिवासी है। प्रकृति पूजक थे और है। हमारे पूर्वज सूर्य, पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, जीवात्मा, वनस्पति जगत, पशुपतिनाथ के रूप में शिवजी व जननी के रूप में पार्वती माँ तथा स्थानीय देवी-देवताओं को कृतज्ञता प्रदर्शित करने व सम्मान देने के रूप में पूजते रहे है। कालांतर में हिन्दू संस्कृति मानने वाले जनमानस के साथ रहकर उनकी रीति रिवाजों व देवी देवताओं को भी मानने लग गये।

आसान भाषा में यह ऐसे है जैसे कि हिन्दी मातृभाषा वाला व्यक्ति उसकी आवश्यकता अथवा परिवेश के कारण अंग्रेजी सीख ले। वह व्यक्ति है तो हिन्दी मातृभाषा वाला ही, अंग्रेजी सीख लेने के कारण उसे अंग्रेज नहीं कह सकते है जबकि वह हिंदी लिखते समय रेल व रोड जैसे अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करे। इसी प्रकार प्रकृति पूजक मीना आदिवासी समुदाय को उनकी जीवनपद्धति में प्रकृति पूजा के साथ हिन्दू रीती रिवाजों व देवी देवताओं के मानने से उन्हें हिन्दू नहीं कह सकते है। 

हिन्दू मान्यताओं की भेदभावयुक्त वर्ण व्यवस्था आदिवासियों पर लागू नहीं होती है। और न ही उन्हें उसमें कोई रूचि लेनी चाहिए। अनेकों लोग हिन्दू का मतलब एक जीवन पद्धति मानते है परन्तु एक वर्ग विशेष जो कि हिन्दू वर्ण व्यवस्था में अपने आप को शीर्ष पर बैठा मानता है और वह दूसरों का धार्मिक अंधविश्वास के बल पर शोषण करता है और दूसरों को नीचा होने का बोध करता है। अस्पृश्यता की उत्पत्ति भी उनकी घिनौनी सोच का परिणाम था। आज भी जब काम है तो सभी हिन्दू है कहने वाले लोग सामाजिक और आर्थिक रूप से कमज़ोर हिन्दूओं की उन्नति की राह में आयेदिन नये नये प्रपंच व रोड़े रचते रहते है। ऐसी स्थिति में हमारी पहचान प्रकृति पूजक आदिवासी के रूप में ही सही व उचित है।

कई विद्वानों का मानना है कि मीना समुदाय सिंधुघाटी सभ्यता के लोग है। आर्यों ने भारत देश में उत्तर पश्चिम दिशा से प्रवेश किया और उस क्षेत्र में रहने वाले मूलनिवासियों को वहां से विस्थापित होने पर मजबूर कर दिया और मूलनिवासी लोगों की जनसंख्यां का घनत्व राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, झारखण्ड में अधिक हो गया। यह बात इस तथ्य से प्रमाणित होती है कि जब आर्य भारत में आये थे उस समय सभी जनसंख्यां कृषि व पशुपालन पर निर्भर रहती थी और आज के पाकिस्तान सहित पंजाब, हरयाणा व उत्तरप्रदेश तीनों राज्यों में नदियों की उपलब्धता व उपजाऊ भूमि होने से इन राज्यों में आदिवासियों की जनसंख्याँ भौगोलिक परिस्थियों के कारण सबसे अधिक होनी चाहिए जबकि वास्तव में या तो है ही नहीं या लगभग नगण्य है। इस प्रकार निश्चित है कि राजस्थान राज्य में मीना समुदाय भारत में आर्यों के आने से पहले से ही निवास करता है। मीना एक बहादुर कौम है और उसके वीर पुरुषों  एवं योद्धाओं ने राजस्थान में अनेकों जगह राज किया और दुर्ग व स्मारक बनवाये। मीना समुदाय के लोग प्रकृति पूजक रहे है, वे सूर्य, पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, वनस्पति जगत, जीवात्मा को विभिन्न स्वरूपों में सम्मान देते और पूजते आये है।  मीना समुदाय के राजाओं के साथ धोखा किया गया और वे राजा से प्रजा बन गए। तत्कालीन शासकों द्वारा मीना समुदाय के लोगों को नियंत्रित करने और उनका दमन करने के लिए अंग्रेजों से मिलकर उनके विरुद्ध जरायमपेशा कानून एंव दादरसी कानून लागु किये गए जो कि आजादी के बाद समाज सेवकों के अथक प्रयासों व कड़ी मेहनत से समाप्त हो पाये। यह भी उल्लेखनीय है कि विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध मीना समुदाय के अनेकों बहादुरों ने युद्ध किया। महाराणा प्रताप, राणा सांगा व  शिवाजी के साथ जी जान से लड़े और उन्हें सम्मान दिलवाया।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 366 (25) में दी गई परिभाषा के अनुसार अनुसूचित जनजातियों का अर्थ है ऐसी जनजातियां या जनजातीय समुदाय या ऐसे के कुछ हिस्से या समूह जो कि जनजातियों या आदिवासी समुदायों के रूप में अनुच्छेद 342 के तहत अधिसूचित है। अनुच्छेद 342 के तहत मीना समुदाय राजस्थान राज्य के 12 अनुसूचित जनजाति समूहों में क्रमांक 9 पर अंकित है। अनुच्छेद 25 व  26 के अनुसार सभी नागरिकों को कोई भी धर्म मानने की स्वतंत्रता प्रदान की हुई है। हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 2 (2) के अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद 366 के खंड 25 के तहत अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों पर यह अधिनियम लागु नहीं है।

जनजाति समूह मुख्य रूप से जीवन शैली, स्थानों, मूल्यों और विश्वास प्रणालियों के माध्यम से अन्य समूहों से भिन्न होते है। किसी समुदाय विशेष को अनुसूचित जनजातियों की सूची में सम्मलित करने हेतु 5 विशेषताएं होनी चाहिए 1.आदिम लक्षण या जीवन का तरीका 2.भौगोलिक अलगाव  3.संपर्क करने में संकोच 4.विशिष्ट संस्कृति  5.सामान्य/आर्थिक पिछड़ापन। इस प्रकार सभी जनजाति समुदाय दूसरे अग्रणी समाजों से अलग होते है।

कालांतर में आजीविका व विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक कारणों से राजस्थान के मीना समुदाय के लोग मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व महाराष्ट्र में पलायन कर वहां भी निवास करने लगे है। इन प्रदेशों में हिन्दू धर्म को मानने वाले आर्थिक रूप से अग्रणी समाजों के लोगो के संपर्क में आने के कारण प्रकृति की पूजा करने वाले मीना समुदाय के नागरिक हिंदू रीति रिवाजों को भी मानने लगे। आज के दिन अधिकांश मीना, प्रकृति की पूजा के साथ हिंदू रीति रिवाजों व देवी देवताओं को भी मानते है। यह ऐसे हुआ जैैसे हिन्दी मातृभाषा वाले बच्चे परिवेश, माहौल व आवश्यकता के अनुसार हिंदी के साथ अंग्रेजी भी सीख लेते है। लेकिन जिस प्रकार का वातावरण बन रहा है उससे ऐसा लगता है कि भविष्य में आदिवासी बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की तरह हिंदू रीति रिवाजों को मानना बंद कर दे, जिसके निम्नलिखित प्रमुख कारण है - 

1.  आदिवासी समुदायों में वर्ण के आधार पर ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है। परन्तु हिन्दू लोग उनमें वर्ण व्यवस्था का पैमाना लगाकर उन्हें आरक्षण के कारण नीचे के पायदान पर स्थापित करना चाहते है। जो कि आदिवासियों को कतई स्वीकार्य नहीं है क्योंकि किसी ज़माने में आदिवासियों ने राज किया हुआ है और आज भी आदिवासी बहुल क्षेत्रों में दूसरे सुमदाय या जातियां उनके ऊपर ही आश्रित रहती है अतः वे उसी गौरव के साथ जीना चाहते है। 

2. मीना समुदाय के आदिवासी पढ़ने लिखने व सभी के साथ भाईचारा से रहने में विश्वास करते है परन्तु महसूस किया जाता है कि प्रकृति पूजा के साथ हिन्दू रीती रिवाज़ों को मानने के वाबजूद अग्रणी हिन्दू समुदाय उनके विरुद्ध विभिन्न तरह के भेदभाव करके उनको नुकसान पहुँचाने की कोशिश करते रहते है। 

3. अशिक्षित व्यक्ति धार्मिक अंधविश्वास के प्रदूषणों (DAP) में ज्यादा विश्वास रखते है और जीवन की समझ नहीं आने वाली चीजों को भगवान के आश्रय पर छोड़ देते है। चालाक लोग स्वयं के लाभ हेतु उनके भोलेपन का लाभ उठाकर उन्हें भगवान का डर एवं उसमें आस्था और पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित करते रहते है। इसी सोच के कारण आदिवासियों को भी पढ़ने-लिखने से वंचित रखा गया। देश में संविधान लागू होने के पश्चात व आरक्षण जैसे सकारात्मक प्रावधानों के कारण देश के आदिवासी शिक्षा ग्रहण करने लगे है और धार्मिक अंधविश्वास के प्रदूषणों से दूर होने लगे है। 

4.  हिंदू धर्म पर एक वर्ण/जाति विशेष ने एक प्रकार से उनके स्वयं के लाभ के लिए कब्जा कर लिया है। जैसे लोग फिटर, टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिशियन व मैकेनिक इत्यादि में आईटीआई करते है उसी प्रकार से उस वर्ण/जाति के बच्चे गुरुकुलों में जाकर कर्मकांड की शिक्षा ग्रहण करते है और धार्मिक अंधविश्वास के प्रदूषण को बढ़ावा देकर दूसरों के बल पर स्वयं की आजीविका चलाते है। गुरुकुलों में दूसरी जाति समुदाय के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। शिक्षित युवा अब इस बात को समझने लगे है। 

5. जितने भी धार्मिक स्थल है या तो अधिकांशतः राजा महाराजाओं या अन्य भामाशाओं द्वारा दान की गई जमीन पर है अथवा अनाधिकृत रूप से कब्जा की गई जमीन पर है और उनको बनाने के लिए भी समाज के लोगों द्वारा चंदा एकत्रित किया जाता रहा है। ऐसे धार्मिक स्थलों पर जाति विशेष द्वारा कब्जा कर लेना अनुचित प्रतित होता है। 

6. धार्मिक स्थलों की पूजा-अर्चना करने की आड़ में अपने आप को श्रेष्ठ समझना और पूजा-अर्चना करवाने वाली जनसंख्या को नीचा समझना आखिर कब तक चलेगा? 

7. हिन्दू धर्म के शीर्ष पर बैठे समाज के बारे में धारण बन गई है कि खाय भी और गुर्राय भी। एक ओर तो आदिवासियों से सम्मान के साथ दान-दक्षिणा लेते है और दूसरी ओर राजनितिक, व्यावसायिक व सरकारी और निजी क्षेत्रों में उनकी उन्नति को रोकने के लिये वर्ग विशेषों द्वारा समता मंंच जैसे संगठनों की गतिविधियां, न्यायालयों और सरकार के महत्वपूर्ण पदों बैठे व्यक्तियों द्वारा उनकी अथॉरिटी का दुरुपयोग किया जाता है। शिक्षित व नौकरीपेशा लोगों को यह समझ आने लग गया है।

8.  शिक्षा के प्रचार-प्रसार के कारण वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न हो रहा है इसकी वजह से भी धार्मिक प्रपंचों से जुड़ी चीजों से युवा विमुख होते जा रहे है। 

9. सूचना प्रौद्योगिकी के युग में देश के समस्त आदिवासी युवा आपस में संवाद कर सकते है और उन्होंने ऐसा करना प्रारंभ भी कर दिया है। उनको लगता है कि देश की जल जंगल जमीन जो कभी उनके पुरखों की हुआ करती थी वहीं पर एकलव्य के समय से ही धार्मिकता का दुरुपयोग करके उन्हें हाशिए पर खड़ा कर दिया गया है।

10. आदिवासी युवाओं को लगता है कि हिन्दू धर्म केवल समुदाय विशेषों के उत्थान के लिए ही है शेष जनसंख्यां मात्र सेवा करने के लिए बनी है। उन्हें जीवन भर मेहनत करने के साथ हमेशा कम महत्पूर्ण ही समझा जाता रहेगा।

आखिर देश के आदिवासी हिन्दू धर्म के बारे में अब ऐसा सोचने पर क्यों मजबूर हो रहे है ? जो भी व्यक्ति या संगठन चाहते है कि आदिवासियों को हिन्दू धर्म के रीती रिवाजों को मानना चाहिए, उन्हें आदिवासियों के साथ उनके द्वारा किये जा रहे व्यवहार के बारे में विचार करना चाहिए न कि आदिवासियों को ही दोष दे।

सादर
रघुवीर प्रसाद मीना



Wednesday, 28 July 2021

Dream of Ivan Fernández : push and help each other to win.

rpmwu419 dt. 28.07.2021 

Maintaining and displaying values are more important than winning the race by shortcuts or deceits or by taking advantage of ignorance of the opponents!

While doing any thing wrong if one starts thinking that "will this make my mother feel proud?" Normally person will not indulge in wrong doings.

Remember this Kenyan runner Abel Mutai who was just a few feet from the finish line, but became confused with the signage and stopped, thinking he had completed the race.   A Spanish runner, Ivan Fernandez, was right behind him and, realising what was happening, started shouting at the Kenyan to continue running.   Mutai didn't know Spanish and didn't understand. Realising what was taking place, Fernandez pushed Mutai to victory.  A journalist asked Ivan, "Why did you do that?" Ivan replied, "My dream is that someday we can have a kind of community life where we push and help each other to win."  The journalist insisted "But why did you let the Kenyan win?" Ivan replied, "I didn't let him win, he was going to win.   The race was his." The journalist insisted, and again asked, "But you could have won!" Ivan looked at him and replied, "But what would be the merit of my victory? What would be the honor in that medal? What would my Mother think of that?"  Values are passed on from generation to generation.

कर्म का महत्व।

rpmwu418 dt. 28.07.2021

व्यक्ति कर्म खराब करके धार्मिक बनने की कोशिश करें तो उसका कोई मतलब नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण है व्यक्ति का उसके कर्तव्यों के प्रति समर्पण।

कई व्यक्ति #अपने_स्तर_का_कार्य नहीं करके जूनियर्स का कार्य करते रहते है एवं स्वयं के स्तर के कार्य की ओर उनका ध्यान ही नहीं जाता है। ऐसा करने से बचने की जरूरत है और जूनियर्स को काम सिखाना चाहिए ताकि वे सिस्टम के लिए बेहतर रूप से काम आ सके। 

वरिष्ठ व्यक्ति निर्णय लेने में देरी करता है तो उसके तीन कारण हो सकते है - 1. काम समझ नहीं आ रहा हो अर्थात अक्षमता या 2. किसी के दबाव में हो या 3. निर्णय लेने में कुछ उम्मीद रखता हो।   ये तीनों ही स्थितियां खराब है। व्यक्ति को #तत्परता व दूसरों के प्रति #संवेदनशील होकर #निर्णय लेना चाहिए।

सादर
Raghuveer Prasad Meena

Sunday, 25 July 2021

आदिवासी धरोहरें एवं उनका संरक्षण - सरकार को निभानी चाहिए जिम्मेदारी।

rpmwu417 dt. 25.07.2021 
आदिवासी धरोहरें हमारे देश के आदिवासियों के गौरवपूर्ण अतीत को याद दिलाकर मन में गर्व दिलाती है। आदिवासी धरोहरों के संरक्षण से देश के आदिवासियों के मन में सरकार के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव उत्पन्न होगा। परन्तु उनकी समय पर सुध नहीं लेना हम सभी की सामूहिक उदासीनता का परिचय है। यदि हम लंबे समय तक घर में ताला नहीं लगाये और चोर घुस जाये तो गलती मालिक की भी है। मालिकों की सजगता बहुत जरूरी है। 

आदिवासियों के #आमागढ़ (आंबागढ़), जयपुर दुर्ग के सम्बन्ध में हाल ही में वाद विवाद पैदा हुआ है। इस विषय में विचारणीय एवं एक्शनेबल पहलू निम्नलिखित है - 

1. अधिकांश आदिवासी धरोहरों का मालिकाना वन विभाग या पुरातत्व विभाग अर्थात सरकार के पास है। अतः सीधे तौर पर सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि आदिवासियों की समस्त धरोहरों का उचित रखरखाव, विकास व संरक्षण करें। जनजातियों के विकास हेतु अलग से उपलब्ध फण्डस् का कुछ हिस्सा इस काम में लिया जा सकता है। 

2. जनजातियों के मामलों के मंत्रालय व आदिवासी राजनेताओं को चाहिए कि वे सरकार के माध्यम से सभी चिन्हित आदिवासी धरोहरों को नोटिफाई करवाकर उनका संरक्षण व विकास करवायें। पुरातत्व व वन विभागों में इस कार्य की मोनिटरिंग की उच्च पर जिम्मेदारी प्रदान की जाये। जनजातियों के विकास से सम्बन्धित मंत्रालय को इस सम्बन्ध में समन्वय करना चाहिए। 

3. आदिवासियों के सामाजिक संगठनों व व्यक्ति विशेषों को चाहिए कि वे आदिवासी धरोहरों की रक्षा करने वाले हर व्यक्ति व संस्था का समर्थन व सहयोग किया जाये। हमेशा जरूरत पड़ने पर सभी प्रकार की रेखाओं को तोड़कर उनका साथ दे। दूसरे समझदार तथा वृहद सोच रखने वाले महानुभावों, संगठनों व संस्थाओं का साथ व समर्थन प्राप्त करने की कोशिश करें। 

4. जो लोग आदिवासियों की धरोहरों के साथ खिलवाड़ करते है उनका न्यायायिक प्रक्रिया व आमने सामने हर तरह से मुँहतोड़ जवाब दे। किसी से भी डरने या लिहाज़ करने की जरूरत नहीं है। जो लोग, संगठन व संस्थाएं धरोहरों से खिलवाड़ करने वालों का साथ देते है, उन्हें ऐसा नहीं करने हेतु व्यक्तिगत व सामूहिक स्तरों पर समझाया जाये। उनकी संख्या कम करने का प्रयास करें न कि बढ़ाने का । किसी भी जाति, धर्म व समुदाय के विरूध्द सामान्य तौर पर अनावश्यक भड़काऊ भाषा के प्रयोग करने से बचे। 

5. आवश्यकता है कि सभी आदिवासियों को भी समय व संसाधन खर्च कर, अपनी धरोहरों की ओर नियमित रूप से ध्यान देने को प्राथमिकता दे। समय समय पर वहां जाये, देखें व कुुछ गलत हो रहा हो तो उसके बारे में आवाज उठायें। आदिवासी सामाजिक संगठन मिलकर व्यवस्थित तरीके से अपनी धरोहरों को पहचान कर उनके संरक्षण की मुहिम चलाये। सामूहिक रूप से #आदिवासी_धरोहर_संरक्षण_समिति बनाकर आदिवासी धरोहरों का संरक्षण करवाया जाये। 

सादर
रघुवीर प्रसाद मीना